भोजपुरी में बनी ‘वैभव चालीसा’, IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी के फैन का VIDEO वायरल

Date:

मुंबई। आईपीएल 2026 में अपने तूफानी प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज कर रहे बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब मैदान से बाहर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक प्रशंसक ने उनके नाम पर भोजपुरी शैली में पूरी ‘वैभव चालीसा’ तैयार कर दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

करीब दो मिनट 15 सेकंड लंबे इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी के क्रिकेट सफर को भोजपुरी अंदाज में बेहद रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। चालीसा में बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव से निकलकर आईपीएल के बड़े मंच तक पहुंचने की उनकी प्रेरणादायक यात्रा का वर्णन किया गया है।

ये भी पढ़ें-बिहार के लइका वैभव सूर्यवंशी का धमाल, IPL में नए युग की शुरुआत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। क्रिकेट फैंस न केवल इसे शेयर कर रहे हैं, बल्कि वैभव की उपलब्धियों की जमकर सराहना भी कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे बिहार और भोजपुरी समाज के लिए गर्व का क्षण बताया है।

वैभव सूर्यवंशी इस समय आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हैं। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने इस सीजन में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। हाल ही में उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने और एक सीजन में सर्वाधिक बाउंड्री लगाने जैसे रिकॉर्ड भी बनाए हैं।

क्रिकेट मैदान पर लगातार शानदार प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता के बीच अब वैभव सूर्यवंशी की यह भोजपुरी ‘चालीसा’ भी चर्चा का केंद्र बन गई है। इससे साफ है कि बिहार का यह युवा सितारा अब केवल क्रिकेट प्रेमियों का ही नहीं, बल्कि भोजपुरी समाज का भी नया चहेता बन चुका है।

ये भी पढ़ें-भोजपुरी कमेंट्री की आवाज हैं रॉबिन सिंह, पंकज त्रिपाठी की भोजपुरी कमेंटरी भी दे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…जहां तीन वर्षों में एक बार धरती पर उतरते हैं 33 करोड़ देवी-देवता

राजगीर का प्रसिद्ध मलमास मेला 17 मई से 15...

बिहार के लइका वैभव सूर्यवंशी का धमाल, IPL में नए युग की शुरुआत

पटना: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के इस रोमांचक...