अपनी बायोपिक की शूटिंग के लिए पैतृक गांव पहुंचे पवन सिंह, हजारों प्रशंसकों की उमड़ी भीड़

Date:

आरा/पटना। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। अपनी जिंदगी के संघर्ष, सफलता और विवादों पर आधारित फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसी सिलसिले में पवन सिंह अपने पैतृक गांव पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

गांव में शूटिंग के दौरान पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए हजारों लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों और प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए ताकि शूटिंग में किसी प्रकार की बाधा न आए।

ये भी पढ़ें- भोजपुरी स्टार पवन सिंह बनेंगे MLC! BJP ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए बनाया उम्मीदवार

बताया जा रहा है कि यह फिल्म पवन सिंह के जीवन की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में उनके शुरुआती संघर्ष, भोजपुरी इंडस्ट्री में पहचान बनाने की कहानी, सुपरस्टार बनने का सफर और उनके जीवन के कई महत्वपूर्ण पड़ावों को दिखाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बायोपिक में पवन सिंह स्वयं भी अभिनय कर रहे हैं।

गांव के लोगों का कहना है कि पवन सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर भोजपुरी सिनेमा में अलग मुकाम हासिल किया है। इसलिए उनके जीवन पर बन रही फिल्म को लेकर गांव में भी खास उत्साह है।

गौरतलब है कि पवन सिंह की बायोपिक ‘पावर स्टार’ का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है। फिल्म में उनके अभिनेता से जननेता बनने तक के सफर को भी दिखाए जाने की चर्चा है।

ये भी पढ़ें- भोजपुरी में बनी ‘वैभव चालीसा’, IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी के फैन का VIDEO वायरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भोजपुर की पिड़िया पेंटिंग को मिला GI टैग, भोजपुरी लोककला को मिली नई पहचान

आरा/भोजपुरी24 डेस्क। बिहार के भोजपुर जिले की पारंपरिक पिड़िया...

जिनसे कहा गया था, ‘बेटी के पढ़ावल और बढ़ावल ठीक ना होला’, वही आज भोजपुरी की पहचान बन गईं

भोजपुरी धुरंधर: अश्लीलता के दौर में लोकसंस्कृति की मशाल...