अंजना सिंह को पिछले ही महीने भोजपुरी अवार्ड मिला है और अपनी नई फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं
Actress Anjana Singh told on Bhojpuri film Industry:भोजपुरी सिनेमा और गानों में अश्लीलता को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में बदलाव की जरूरत को समझते हुए अब कलाकार नए प्रयोग कर रहे हैं। पिछले दिनों अंजना सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका गाना ‘रोमांटिक कलर’ कोई कवर या रिमिक्स नहीं, बल्कि एक फ्रेश हिंदी सॉन्ग है, जिसे खास तौर पर होली के लिए बनाया गया है। इस गाने को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और सोशल मीडिया पर रील्स भी बन रही हैं। उनका मानना है कि भोजपुरी कलाकार भी हिंदी गानों की तरह सोच और प्रस्तुति दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें- भोजपुरी लोकगीतों की परंपरा सिर्फ मनोरंजन नहीं, जीवन के दस्तावेज भी
बॉलीवुड का सपना, लेकिन भोजपुरी से अटूट रिश्ता
अंजना सिंह ने माना कि हर कलाकार की तरह उनका भी सपना है कि वे बॉलीवुड में काम करें और बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनें। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि भोजपुरी उनके लिए परिवार की तरह है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके अनुसार, आगे बढ़ना जरूरी है, लेकिन अपनी जड़ों से जुड़े रहना उससे भी ज्यादा जरूरी है।

यह भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ के भोजपुरी वर्जन ने मचाया धमाल, फैन्स बोले-असली को गए हैं भूल
ट्रोलिंग पर करारा जवाब: रंग और बॉडी को लेकर आत्मविश्वास
अंजना सिंह ने रंगभेद और बॉडी शेमिंग पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि आज भी लोग उन्हें ट्रोल करते हैं, लेकिन अब उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता। वे अपने सांवले रंग पर गर्व करती हैं और इसे खूबसूरती का प्रतीक मानती हैं। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा, रेखा और श्रीदेवी जैसी अभिनेत्रियों का उदाहरण देते हुए कहा कि असली सुंदरता आत्मविश्वास में होती है।
‘अश्लीलता’ के आरोपों पर क्या बोलीं?
भोजपुरी इंडस्ट्री को अश्लील बताने वाले लोगों पर अंजना सिंह ने सवाल उठाए। उनका कहना है कि भोजपुरी एक मीठी और समृद्ध भाषा है, जिसे करोड़ों लोग बोलते हैं। उन्होंने कहा कि आज कई हिंदी फिल्ममेकर भी भोजपुरी में काम करना चाहते हैं और इसमें निवेश करने के इच्छुक हैं। उन्हें अपनी इंडस्ट्री पर गर्व है और यह गर्व हमेशा बना रहेगा।
यह भी पढ़ें- गांव की आवाज नहीं, बल्कि ग्लोबल बीट हो रहा है भोजपुरी म्यूजिक

परिवार का साथ बना ताकत
अपने सफर में परिवार के योगदान को याद करते हुए अंजना सिंह ने कहा कि उन्हें हमेशा अपने परिवार का पूरा समर्थन मिला है। उनका हर काम स्क्रीन पर आया है और लोगों ने उसे सराहा है, जिससे परिवार का भरोसा और मजबूत हुआ है। अंजना सिंह की ये बातें साफ करती हैं कि वे बदलाव के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं, लेकिन अपनी भोजपुरी पहचान को पूरी मजबूती से बनाए रखते हुए।

