भोजपुरी सिनेमा का गणित तेजी से बदल रहा है। जो कलाकार कभी स्ट्रगल कर रहे थे, आज वही इंडस्ट्री के टॉप 7 स्टार्स बन चुके हैं। आइए जानते हैं उन टॉप एक्टर्स के बारे में, जो अपनी फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा फीस चार्ज करते हैं।
पटना: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का नाम आते ही कुछ बड़े चेहरे अपने आप सामने आ जाते हैं। इन स्टार्स की मौजूदगी ही किसी फिल्म को हिट कराने के लिए काफी मानी जाती है। लेकिन इसी स्टारडम के साथ ये कलाकार अपनी फिल्मों के लिए भारी-भरकम फीस भी वसूलते हैं। आइए जानते हैं इन चर्चित एक्टर्स और उनकी फीस के बारे में।
मनोज तिवारी
मनोज तिवारी भले ही अब राजनीति में सक्रिय हो चुके हैं, लेकिन समय-समय पर फिल्मों में भी नजर आ जाते हैं। ‘ससुरा बड़ा पैसेवाला’, ‘देवरा भईल दीवाना’ और ‘गंगा’ जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके मनोज तिवारी एक फिल्म के लिए करीब 50 से 55 लाख रुपये तक फीस लेते हैं।
खेसारी लाल यादव
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘लिट्टी चोखा’, ‘संघर्ष’ और ‘दुलहिन गंगा पार के’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि उन्हें फिल्म में लेना आसान नहीं होता। खेसारी एक फिल्म के लिए लगभग 55 से 65 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।
पवन सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘सलमान खान’ कहे जाने वाले पवन सिंह ‘प्रतिज्ञा’, ‘सत्या’, ‘क्रैक फाइटर’ और ‘मां तुझे सलाम’ जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह एक फिल्म के लिए करीब 50 से 65 लाख रुपये तक फीस लेते हैं।
रवि किशन
रवि किशन अब राजनीति के साथ-साथ हिंदी और अन्य फिल्म इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं। भोजपुरी सिनेमा के सीनियर और मजबूत कलाकारों में गिने जाने वाले रवि किशन एक फिल्म के लिए 50 लाख रुपये से कम फीस नहीं लेते।
दिनेश लाल यादव (निरहुआ)
‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘बॉर्डर’ और ‘पटना से पाकिस्तान’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले निरहुआ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह एक फिल्म के लिए लगभग 50 से 55 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।
प्रदीप पांडे (चिंटू)
भोजपुरी सिनेमा के उभरते सितारे प्रदीप पांडे चिंटू ‘दीवाना’, ‘दुलारा’, ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से’ और ‘माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह एक फिल्म के लिए करीब 30 से 35 लाख रुपये तक फीस लेते हैं।
अरविंद अकेला कल्लू
गायकी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरविंद अकेला कल्लू ने एक्टिंग में भी अपनी पहचान बनाई है। ‘आवारा बलम’, ‘रब्बा इश्क ना होवे’ और ‘सरकईलो खटिया जाड़ा लगे’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके कल्लू एक फिल्म के लिए लगभग 20 से 25 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।

