Karina Pandey New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की लोकप्रिय गायिका करीना पांडेय एक बार फिर अपने नए गाने ‘आ गइले सजनवा’ को लेकर चर्चा में हैं। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। रोमांस, लोक रंग और पारंपरिक भोजपुरी अंदाज से सजा यह गीत दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
गाने में करीना पांडेय की मधुर आवाज और उनकी शानदार अदायगी ने फैंस का दिल जीत लिया है। वहीं वीडियो में दिखाया गया देसी भोजपुरी माहौल, खूबसूरत लोकेशंस और पारंपरिक संस्कृति इसकी खास पहचान बन रहे हैं। यही वजह है कि रिलीज के बाद से ही यह गाना लगातार ट्रेंड कर रहा है।
ये भी पढ़ें-अब मुंबई-वाराणसी नहीं, भोजपुरी शूटिंग का नया ठिकाना बन रहा गोरखपुर
गाने की टीम ने बढ़ाया आकर्षण
‘आ गइले सजनवा’ को करीना पांडेय ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल रोहित पाठक ने लिखे हैं। गाने का संगीत गौरव विशाल सिंह ने तैयार किया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस प्रोजेक्ट के हेड और निर्माता आकाश पांडेय हैं। यह गीत ‘Pandey Sisters Official’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
पांडेय सिस्टर्स की अलग पहचान
करीना पांडेय भोजपुरी लोक संगीत की चर्चित आवाजों में गिनी जाती हैं। वह अपनी बहनों हेमा पांडेय और सविता पांडेय के साथ ‘पांडेय सिस्टर्स’ के नाम से खास पहचान बना चुकी हैं। तीनों बहनों का यूट्यूब चैनल भोजपुरी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है, जहां उनके लोकगीत और मनोरंजन से जुड़े वीडियो लगातार पसंद किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें-भोजपुरी में भी देख सकते हैं कई अंग्रेजी हॉलीवुड फ़िल्में, गांव-गांव छाए ‘स्पाइडर मैन-डायनासोर’
करीना पांडेय इससे पहले ‘मिलाले राजा रंगबाज’, ‘तोहरा ला केहू जियेला’, ‘काहे नथिया गढ़वला उधार राजा जी’ और ‘DP में हमरे फोटो’ जैसे कई हिट गानों से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनकी गायकी में भोजपुरी मिट्टी की सोंधी खुशबू और लोक संस्कृति की झलक साफ देखने को मिलती है, जो फैंस को खास तौर पर आकर्षित करती है।
ये भी पढ़ें-23 साल पहले आई इस भोजपुरी फिल्म ने रचा इतिहास, बजट से 120 गुना ज्यादा की कमाई

