खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘हेराइल दिल पटना में’ इंटरनेट पर छाया, रिलीज होते ही वायरल

Date:

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने ‘हेराइल दिल पटना में’ को लेकर सुर्खियों में हैं। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। रोमांस, मस्ती और देसी अंदाज से भरपूर इस ट्रैक में खेसारी लाल यादव और प्रिया रघुवंशी की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

ये भी पढ़ें-भोजपुरी सम्मान 2026 में खेसारी और अक्षरा का जलवा, दोनों को मिला ‘मोस्ट वर्सेटाइल’ खिताब

गाने में खेसारी लाल यादव की दमदार आवाज और एनर्जेटिक म्यूजिक ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है। वहीं वीडियो का देसी स्टाइल और मनोरंजक प्रस्तुति इसे और खास बना रही है। यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही समय में यह भोजपुरी दर्शकों के बीच ट्रेंड करने लगा।

ये भी पढ़ें-भोजपुरी सिनेमा के ‘अमरीश पुरी’ के बारे में आप कितना जानते हैं?

गाने की टीम ने बढ़ाया जोश

‘हेराइल दिल पटना में’ को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं। गाने का संगीत लॉर्ड जी और आर्या शर्मा ने तैयार किया है, जिसने ट्रैक को और भी एनर्जेटिक बना दिया है। वीडियो में प्रिया रघुवंशी के साथ खेसारी की शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

पूरा गाना यहां देखें

इस गाने का निर्देशन लक्की विश्वकर्मा ने किया है, जबकि प्रोजेक्ट में अखिलेश कश्यप का खास सहयोग रहा। डिजिटल प्रमोशन की जिम्मेदारी इंदर सिंह ने संभाली है और पब्लिसिटी डिजाइन शाहजाद ग्राफिक्स द्वारा तैयार किया गया है।

फैंस दे रहे जबरदस्त रिएक्शन

गाने को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यूट्यूब पर लगातार दर्शक खेसारी लाल यादव की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “Bhojpuri Aan Baan Saan Khesari Lal”, जबकि दूसरे फैन ने इसे “WOW super song” बताया। कई दर्शकों ने इस ट्रैक को “बवाल सॉन्ग” और “लाजवाब” कहकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फैंस के शानदार रिएक्शन्स से साफ है कि खेसारी लाल यादव का यह नया भोजपुरी गाना लोगों के दिलों पर छा गया है।

ये भी पढ़ें-मिट्टी की दीवारों से दुनिया तक मधुबनी पेंटिंग का रंगीन सफर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भोजपुरी में बनी ‘वैभव चालीसा’, IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी के फैन का VIDEO वायरल

मुंबई। आईपीएल 2026 में अपने तूफानी प्रदर्शन से क्रिकेट...

…जहां तीन वर्षों में एक बार धरती पर उतरते हैं 33 करोड़ देवी-देवता

राजगीर का प्रसिद्ध मलमास मेला 17 मई से 15...

बिहार के लइका वैभव सूर्यवंशी का धमाल, IPL में नए युग की शुरुआत

पटना: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के इस रोमांचक...