‘Sasura Bada Paisawala’ ने बदली भोजपुरी सिनेमा की तस्वीर
Best Romance Drama Bhojpuri Movie भोजपुरी सिनेमा को अक्सर सीमित दर्शकों तक माना जाता था, लेकिन एक फिल्म ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया। साल 2003 में रिलीज हुई ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ ने इंडस्ट्री को नई पहचान दिलाई और देशभर में चर्चा बटोरी। कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चौंकाने वाला प्रदर्शन किया। करीब 30 लाख रुपये में तैयार हुई इस फिल्म ने लगभग 36 करोड़ रुपये की कमाई की, यानी अपने बजट से 120 गुना ज्यादा। उस दौर में इसने कई बड़ी हिंदी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया था।
http://33 करोड़ बार देख जा चुका है मरून कलर सड़िया, आप भी देखें आम्रपाली-निरहुआ की रिकॉर्ड जोड़ी
मनोज तिवारी-रानी चटर्जी की जोड़ी बनी सुपरहिट
फिल्म में मनोज तिवारी और रानी चटर्जी की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर ऐसा जादू चलाया कि फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में छाई रही। यह फिल्म एक भावनात्मक प्रेम कहानी पर आधारित थी, जिसमें प्यार के साथ सामाजिक विरोध और संघर्ष को भी दिखाया गया। यही वजह रही कि यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों से जुड़ने वाली फिल्म बन गई।

भोजपुरी सिनेमा को मिली नई पहचान
इस फिल्म की सफलता के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री को गंभीरता से लिया जाने लगा। आगे चलकर निरहुआ, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे सितारों ने भी इसी मजबूत नींव पर अपनी पहचान बनाई। फिल्म के गाने भी जबरदस्त हिट रहे। इसमें श्रेया घोषाल, उदित नारायण, कल्पना पटवारी जैसे बड़े सिंगर्स ने अपनी आवाज दी, जबकि कुछ गाने खुद मनोज तिवारी ने भी गाए थे।
https://bhojpuri24.com/mango-mahua-tree-marriage-2000-years-old-tradition-rooted-nature-science/

