Bhojpuri24 डेस्क। भोजपुरी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यरत भोजपुरी साहित्य विकास मंच की 7वीं पुनर्गठित केंद्रीय समिति का सर्वसम्मति से गठन कर दिया गया है। नई समिति में देश और विदेश के कई प्रतिष्ठित साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मंच ने नई टीम के माध्यम से भोजपुरी भाषा के प्रचार-प्रसार और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया है।
ये भी पढ़ें- भोजपुरी के पास है आठवीं अनुसूची में शामिल होने ले लिए समृद्ध व्याकरण परंपरा, विरोध गलत
भोजपुरी साहित्य विकास मंच की 7वीं पुनर्गठित केंद्रीय समिति में मनीषा पाठक (अमेरिका), विजय किशोर पांडेय (नेपाल) और डॉ. सुधाकर तिवारी (कुशीनगर) को अंतरराष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया है। जारी सूची के अनुसार श्री रास बिहारी गिरि को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा डॉ. विमलेश त्रिपाठी को प्रवर समिति अध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, डॉ. विमलेश त्रिपाठी (नवनिर्वाचित) और डॉ. कालिंदी त्रिपाठी को प्रवर समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनील कुमार सिंह (पुनर्निर्वाचित), बी. एन. तिवारी (नवनिर्वाचित एवं सह कोलकाता प्रभारी), डॉ. शिप्रा मिश्रा (पुनर्निर्वाचित), डॉ. रामानुज द्विवेदी (पुनर्निर्वाचित) तथा डॉ. उर्वशी श्रीवास्तव (नव मनोनीत) को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
अशोक कुमार पाण्डेय (पुनर्निर्वाचित) को प्रदेश अध्यक्ष, राम बहादुर राय (पुनर्निर्वाचित) को राष्ट्रीय संगठन पदाधिकारी तथा प्रकाश प्रियांशु (पुनर्निर्वाचित) को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अपर्णा तिवारी, चंदना मंडल, भूमि श्रीवास्तव (प्रतियोगिता – नवनिर्वाचित) और सुहानी शर्मा (प्रतियोगिता अध्यक्ष – नवनिर्वाचित) को संयुक्त सचिव बनाया गया है। रतन ओझा (पुनर्निर्वाचित), स्वाति भारद्वाज, मुस्कान तिवारी और ज्योति दास को सांस्कृतिक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। डॉ. रेखा त्रिपाठी (नवनिर्वाचित) को कोषाध्यक्ष तथा नव नियुक्त सभी सदस्यों को संयोजक बनाया गया है। वहीं डॉ. गुड्डी सिंह (प्रबंध), प्रो. डॉ. नम्रता कुमारी (पटना), आदित्य त्रिपाठी, रिंकी तिवारी और नीलम प्रसाद को साहित्यिक समन्वयक पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। नीतीश सिंह (पुनर्निर्वाचित) को युवाध्यक्ष, जतीन शुक्ला को राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा अभिषेक श्रीवास्तव (पटना) को मीडिया प्रभारी सह तकनीकी नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें- भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में मिले स्थान, तो बदल सकती है करोड़ों लोगों की तकदीर
मंच की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल प्रदेश सहित अन्य प्रादेशिक समितियों के पुनर्गठन की अधिसूचना 15 अगस्त को आयोजित होने वाली आम बैठक के बाद जारी की जाएगी। नई केंद्रीय समिति से उम्मीद जताई जा रही है कि वह भोजपुरी भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा देने का कार्य करेगी।

