रणबीर कपूर और यश की ‘रामायणम्’ का भोजपुरी ट्रेलर वायरल, फैंस बोले- भोजपुरी में भी होनी चाहिए फिल्म की रिलीज

Date:

पटना। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच फिल्म का एक भोजपुरी ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर भोजपुरी दर्शक भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि यह ट्रेलर फिल्म निर्माताओं की ओर से जारी नहीं किया गया है, बल्कि फैंस द्वारा तैयार किया गया भोजपुरी वर्जन बताया जा रहा है। ‘रामायणम्’ 06 नवंबर 2026 को र‍िलीज होगी.

भोजपुरी अंदाज में सामने आए इस ट्रेलर में रणबीर कपूर को भगवान राम और यश को रावण के किरदार में दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस ट्रेलर को पसंद किया और मांग की कि फिल्म का आधिकारिक भोजपुरी वर्जन भी बनाया जाए।

भोजपुरी दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

‘रामायणम्’ के भव्य सेट, VFX और कलाकारों की झलक पहले से ही चर्चा में है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे कलाकारों वाली इस फिल्म को लेकर देशभर में उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश लंकापति रावण की भूमिका निभा रहे हैं।

भोजपुरी ट्रेलर वायरल होने के बाद बिहार, उत्तर प्रदेश और भोजपुरी भाषी क्षेत्रों के दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों का कहना है कि अगर भारतीय भाषाओं में बड़े स्तर पर फिल्मों को रिलीज किया जाए तो क्षेत्रीय दर्शकों तक उनकी पहुंच और मजबूत हो सकती है।

ये भी पढ़ें-भोजपुरी गीतों में अश्लीलता पर खुशी कक्कड़ की दो टूक, कहा-गीत ऐसे हों जिन्हें परिवार के साथ सुना जा सके

‘रामायणम्’ को लेकर पहले से बना हुआ है माहौल

नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ को भारतीय सिनेमा की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में गिना जा रहा है। फिल्म में पौराणिक कथा को आधुनिक तकनीक और बड़े स्तर के विजुअल इफेक्ट्स के साथ पेश करने की तैयारी है।
Director nitesh Tiwari's ramayan - Our Truth our History 🔥🚩

भोजपुरी दर्शकों की प्रतिक्रिया यह भी दिखाती है कि भोजपुरी भाषा और संस्कृति का प्रभाव अब सिर्फ क्षेत्रीय फिल्मों तक सीमित नहीं है। बड़ी फिल्मों के भोजपुरी डब वर्जन को लेकर दर्शकों में लगातार रुचि बढ़ रही है।

भोजपुरी में रिलीज हुई तो ₹100 करोड़ कमा सकती है ‘रामायणम्’!

भोजपुरी ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा कि फिल्म को भोजपुरी में भी रिलीज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इसका सही तरीके से प्रचार किया जाए तो सिर्फ उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे भोजपुरी प्रभाव वाले क्षेत्रों से ही फिल्म ₹100 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। अब देखना होगा कि फिल्म निर्माता फैंस की इस मांग पर कितना ध्यान देते हैं और क्या ‘रामायणम्’ का आधिकारिक भोजपुरी वर्जन दर्शकों के लिए लाया जाता है।

ये भी पढ़ें-भोजपुरी के पास है आठवीं अनुसूची में शामिल होने ले लिए समृद्ध व्याकरण परंपरा, विरोध गलत

‘रामायणम्’ के ₹4000 करोड़ बजट पर यश ने दी सफाई

फिल्म के बजट को लेकर चल रही चर्चाओं पर अभिनेता यश ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि ₹4000 करोड़ का आंकड़ा सिर्फ फिल्म के एक हिस्से का बजट नहीं है, बल्कि दोनों भागों के निर्माण, रिलीज और प्रमोशन से जुड़े कुल खर्च को मिलाकर बताया गया है। यश के अनुसार, बड़े स्तर की अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में बजट को इसी तरह कुल प्रोजेक्ट कॉस्ट के रूप में देखा जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘गंगा रतन बिदेसी’ भोजपुरी उपन्यास में प्रवासी जीवन की पीड़ा

समीक्षक: प्रकाश प्रियांशु भोजपुरी साहित्य धारा में उपन्यास विधा अपेक्षाकृत...

भोजपुरी में पढ़ाई जाएंगी कबीर की उलटबांसियां, नए सिलेबस में कबीर से पत्रकारिता तक

पटना। बिहार के विश्वविद्यालयों में भोजपुरी से स्नातक करने...

भोजपुरी बोलना शर्म नहीं, गर्व की बात है

भाषा सिर्फ बातचीत का माध्यम नहीं होती, वह किसी...