एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर कलाकार की सफलता की कहानी एक जैसी नहीं होती। कुछ को शुरुआत में ही पहचान मिल जाती है, तो कुछ को लंबा संघर्ष करना पड़ता है। कपिल शर्मा शो के कृष्णा अभिषेक की कहानी इसी संघर्ष और वापसी की मिसाल है, जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा में असफलताओं के बावजूद हार नहीं मानी और कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।
कृष्णा अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से की थी। शुरुआती दौर में उन्होंने तेजी से काम किया और करीब 28 फिल्मों में नजर आए। उनकी पहली फिल्म ‘सुहाग’ हिट रही, लेकिन इसके बाद किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। लगातार फिल्मों के फ्लॉप होने से उनके करियर पर सवाल खड़े होने लगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी लगभग 15 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं।
संघर्ष से भरी रही निजी जिंदगी
कृष्णा का संघर्ष सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ तक सीमित नहीं था। कम उम्र में मां को खोना उनके लिए बड़ा झटका था। मुश्किल हालात में पले-बढ़े कृष्णा ने हर परिस्थिति में खुद को संभालना सीखा। यही जज्बा उन्हें आगे बढ़ाता रहा। जब फिल्मों में सफलता नहीं मिली, तब कृष्णा ने अपने करियर को नई दिशा देने का फैसला किया। उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री में आने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने ‘नच बलिए’ जैसे शोज में हिस्सा लिया, जिससे उन्हें पहचान मिलने लगी।
ये भी पढ़ें-‘धुरंधर 2’ के भोजपुरी वर्जन ने मचाया धमाल, फैन्स बोले-असली को गए हैं भूल
कॉमेडी बनी टर्निंग पॉइंट
टीवी पर एंट्री के बाद कृष्णा अभिषेक ने कॉमेडी शोज में अपनी किस्मत आजमाई। ‘कॉमेडी सर्कस’ जैसे शो ने उन्हें बड़ा मंच दिया, जहां उनकी कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया। यही उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। धीरे-धीरे कृष्णा अभिषेक घर-घर में पहचाने जाने लगे। जहां भोजपुरी फिल्मों में उन्हें पहचान नहीं मिल पाई, वहीं कॉमेडी ने उन्हें स्टार बना दिया। आज वे टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कॉमेडियन्स में शामिल हैं और एक एपिसोड के लिए लाखों रुपये फीस लेते हैं। कपिल शर्मा शो में वो एक खास किरदार हैं.
ये भी पढ़ें- जानिए उन चेहरों को जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा का इतिहास बनाया
कृष्णा अभिषेक ने भोजपुरी सिनेमा में कई फिल्मों में अभिनय किया
इनमें दे दा पिरितिया उधार, नाग नागिन, रंग बरसे गंगा किनारे, हमर इज़्ज़त और सजनवा अनाड़ी सजनिया खिलाड़ी जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में रोमांटिक और एक्शन दोनों तरह की भूमिकाएं निभाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई। साल 2007 में आई दे दा पिरितिया उधार में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि नाग नागिन में वे कश्मीरा शाह के साथ नजर आए। रंग बरसे गंगा किनारे भी उनकी चर्चित फिल्मों में रही, वहीं हमर इज़्ज़त में उन्होंने रानी चटर्जी के साथ स्क्रीन साझा की। सजनवा अनाड़ी सजनिया खिलाड़ी एक एक्शन-ड्रामा फिल्म के रूप में जानी जाती है। इसके अलावा देवरा जी जैसी फिल्म भी चर्चा में रही और कर्मभूमि (2025) में उन्होंने एक्शन अवतार में दर्शकों का ध्यान खींचा।
ये भी पढ़ें- गोबर के कैनवास पर उकेरी गई बहनों के प्रेम और लोक-संस्कृति की जीवंत कला है पिड़िया


[…] ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा शो का कलाकार, 28 भोजपुरी फिल्… […]