रउरा सभे से निवेदन बा कि ई संदेश के अउरी लोगन में फैलावल जाव, जइसन आयोजन के सफल बनावल जाव…
Kushinagar News: मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर ने एक अनोखी पहल की है। प्राधिकरण की ओर से जनमानस की भाषा भोजपुरी में एक ऑडियो संदेश जारी किया गया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सचिव भुवन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और लोक अदालत में भाग लेकर अपने विवादों का समाधान करें।
ये भी पढ़ें-जानिए उन चेहरों को जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा का इतिहास बनाया
यह पहल उप राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश और जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी के मार्गदर्शन में की गई है। सचिव भुवन द्वारा जारी संदेश में बताया गया है कि 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोग आपसी सुलह-समझौते के आधार पर अपने विवादों का निपटारा कर सकते हैं।
भोजपुरी में दिए गए संदेश के जरिए लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया है कि बैंक लोन, बीमा, दुर्घटना, पारिवारिक और आपराधिक मामलों, बिजली बिल, चेक बाउंस, धन वसूली जैसे विभिन्न प्रकार के विवादों का समाधान लोक अदालत के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है। साथ ही यह भी अपील की गई है कि मुकदमेबाजी के बजाय समझौते के जरिए विवादों का समाधान कर कुशीनगर को एक सकारात्मक उदाहरण बनाया जाए।
ये भी पढ़ें-नहीं रोके तो…. एक दिन भोजपुरी सिर्फ ‘अश्लील’ का पर्याय रह जाएगी
पढ़ें भोजपुरी में सरकारी सन्देश
रउरा सभे से निवेदन बा कि ई संदेश के अउरी लोगन में फैलावल जाव, जइसन आयोजन के सफल बनावल जाव। बैंक लोन, बीमा, दुर्घटना, पारिवारिक मामला, आपराधिक मामला, बिजली बिल के विवाद, चेक विवाद, पैसा वसूली के विवाद चाहे मुकदमा से पहिले के विवाद—जइसन कवनो प्रकार के विवाद के निपटारा बातचीत अउरी समझौता के माध्यम से कइल जा सकेला, ताकि पूरा दुनिया के पता चल जाव कि कुशीनगर के पावन धरती मुकदमेबाजी से जादे समझौता के माध्यम से विवाद के समाधान में विश्वास करेला।

