अंजना सिंह की पारिवारिक फिल्म ‘चटोरी बहू 2’ का टीवी प्रीमियर आज, जानें कब और कहां देखें

Date:

पटना: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह एक बार फिर दर्शकों के लिए पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर फिल्म ‘चटोरी बहू 2’ लेकर आ रही हैं। फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर आज (25 अप्रैल) होने जा रहा है। हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर को दर्शकों ने खूब सराहा और इसे एक साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म बताया।

मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के प्रीमियर की आधिकारिक घोषणा की है। साझा किए गए पोस्टर में फिल्म के किरदारों की झलक देखने को मिलती है।
फिल्म ‘चटोरी बहू 2’ का प्रसारण 25 अप्रैल को शाम 6:30 बजे और 26 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे बी4यू भोजपुरी चैनल पर किया जाएगा।

फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है, जबकि निर्माण संदीप सिंह ने किया है। कहानी और पटकथा अरविंद तिवारी ने लिखी है। फिल्म में अंजना सिंह के साथ प्रशांत सिंह, लाडो मधेसिया, ज्योति मिश्रा, सोनाली मिश्रा, अमर कुश, अमित शुक्ला, रूपा सिंह, प्रकाश जैस, सी.पी. भट्ट और सपना यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे।

कहानी क्या है?
‘चटोरी बहू 2’ एक ऐसी महिला की कहानी है, जो अपनी पाक कला के दम पर घर की रसोई से निकलकर पूरे जिले में पहचान बनाती है। हालांकि, उसका यह सफर आसान नहीं होता। बेटी के अच्छे स्कूल में दाखिले के लिए जब आर्थिक चुनौतियां सामने आती हैं और परिवार साथ नहीं देता, तब वह अपने हुनर के बल पर पैसे जुटाने का फैसला करती है। फिल्म एक मां के संघर्ष, आत्मनिर्भरता और परिवार के रिश्तों की भावनात्मक कहानी को सामने लाती है।

यह फिल्म 2024 में आई लोकप्रिय पारिवारिक ड्रामा ‘चटोरी बहू’ का सीक्वल है, जिसने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। ‘चटोरी बहू 2’ भी उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मनोरंजन के साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश देने का प्रयास करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अब बच्चे पढ़ेंगे भोजपुरी, मैथिली और बज्जिका की कविताएं

मुजफ्फरपुर में बच्चों को भोजपुरी, मैथिली, बज्जिका जैसी क्षेत्रीय भाषाओं की कविताएं और गीत सिखाने के लिए 'बालपन की कविता पहल' की शुरुआत की गई है। पटना: बदलते शिक्षा...

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में स्थित इस बौद्ध स्तूप का इतिहास क्या है…

अंजली पांडेय की रिपोर्ट पूर्वी चंपारण: अक्सर बातचीत या...

सम्राट चौधरी बनलन सेवक चौकीदार हो, कुमार अजय सिंह की कविता

बिहार विकास खोजत बा ।। सम्राट चौधरी बनलन सेवक चौकीदार...

मिट्टी की दीवारों से दुनिया तक मधुबनी पेंटिंग का रंगीन सफर

मिथिला की परंपरा, महिलाओं की ताकत और करोड़ों का...