CM योगी ने रवि किशन से ली चुटकी, डिग्री गले में टांगिए, नौकरी नहीं मिलेगी

Date:

CM Yogi and Ravi Kishan News-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन को मिली मानद पीएचडी उपाधि पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। मौका था रामगढ़ताल स्थित बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह का, जहां मुख्यमंत्री के बयान पर पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा।

ये भी पढ़ें-पवन सिंह-ज्योति सिंह तलाक मामले में नया मोड़, वकील बोले- 12 करोड़ की रखी गई है मांग

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि रवि किशन उनसे बधाई की उम्मीद कर रहे थे। जब उन्होंने पूछा कि किस बात की बधाई दी जाए, तब सांसद ने बताया कि उन्हें पीएचडी की उपाधि मिली है।

इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह एक “मानद उपाधि” (Honorary Degree) है, जिससे नौकरी नहीं मिलती। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘डिग्री को गले में टांगिए, सम्मान के रूप में रखिए, लेकिन इससे नौकरी नहीं मिलने वाली।’

ये भी पढ़ें- नहीं रोके तो…. एक दिन भोजपुरी सिर्फ ‘अश्लील’ का पर्याय रह जाएगी

सीएम योगी ने आगे कहा कि रवि किशन ‘प्रोफेसर’ या ‘डॉक्टर’ लिखने की इच्छा जता रहे थे, लेकिन मानद उपाधि के आधार पर ऐसे पदनाम का उपयोग नहीं किया जा सकता। उन्होंने हंसी-मजाक में कहा कि अगर कोई इस डिग्री के आधार पर इलाज करने लगे तो दिक्कत हो जाएगी। हालांकि मुख्यमंत्री ने अंत में रवि किशन को इस सम्मान के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उल्लेखनीय है कि 4 मई को LNCT यूनिवर्सिटी ने रवि किशन को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया था।

ये भी पढ़ें- 33 करोड़ बार देख जा चुका है मरून कलर सड़िया, आप भी देखें आम्रपाली-निरहुआ की रिकॉर्ड जोड़ी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार के लइका वैभव सूर्यवंशी का धमाल, IPL में नए युग की शुरुआत

पटना: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के इस रोमांचक...

शाही लीची, जो हर गर्मी में बिहार को महकाती है

शाही लीची के लिए मशहूर बिहार का मुजफ्फरपुर जिले...