पवन सिंह-ज्योति सिंह के तलाक विवाद में फिर बढ़ी हलचल, गुजारा भत्ते पर आमने-सामने दोनों पक्ष

Date:

Pawan and Jyoti Singh Divorce भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक मामले ने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं। इस बार मामला एलिमनी यानी गुजारा भत्ते की रकम को लेकर चर्चा में है। दोनों पक्षों के दावों के बीच अब विवाद और गहराता नजर आ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योति सिंह की ओर से पहले 3 करोड़ रुपए की मांग की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए कर दिया गया। वहीं, ज्योति के वकील का कहना है कि उनकी ओर से 12 करोड़ रुपए की एलिमनी की मांग रखी गई है।

एक इंटरव्यू में ज्योति सिंह ने कहा कि वह अपने रिश्ते को बचाना चाहती थीं, लेकिन पवन सिंह लगातार तलाक लेने की बात करते रहे। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में 50 लाख रुपए में घर खरीदना भी आसान नहीं है।

दूसरी तरफ, पवन सिंह पहले ही कोर्ट में साफ कर चुके हैं कि अब उनके लिए ज्योति सिंह के साथ रह पाना संभव नहीं है। उन्होंने वन टाइम सेटलमेंट के जरिए मामले को खत्म करने की बात कही है।

बताया जा रहा है कि यह मामला फिलहाल फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है। हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष अदालत में मौजूद नहीं हुए, जिसके बाद कोर्ट ने अगली तारीख तय कर दी।

गौरतलब है कि पवन सिंह ने वर्ष 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। पिछले कुछ वर्षों से दोनों के रिश्तों में तनाव की खबरें लगातार सामने आती रही हैं और अब यह विवाद कानूनी लड़ाई तक पहुंच चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार के लइका वैभव सूर्यवंशी का धमाल, IPL में नए युग की शुरुआत

पटना: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के इस रोमांचक...

शाही लीची, जो हर गर्मी में बिहार को महकाती है

शाही लीची के लिए मशहूर बिहार का मुजफ्फरपुर जिले...