Dhurandhar Film Song Bhojpuri Version: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के 44 दिन बाद भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की दमदार कहानी के साथ-साथ इसके गानों ने भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब इन गानों का भोजपुरी वर्जन सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है, जिसे सुनकर लोग ओरिजिनल लिरिक्स तक भूलने लगे हैं। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों ‘धुरंधर’ का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच एक प्रतिभाशाली भोजपुरी सिंगर ने फिल्म के लोकप्रिय गीतों को अपने अंदाज में रीक्रिएट किया है। उनकी आवाज और प्रस्तुति ने श्रोताओं को इतना प्रभावित किया कि लोग जमकर तारीफें कर रहे हैं।
View this post on Instagram
ये भी देखें भोजपुरी कमेंट्री की आवाज हैं रॉबिन सिंह, पंकज त्रिपाठी की भोजपुरी कमेंटरी भी देखें
मृत्युंजय की आवाज ने जीता दिल
सिंगर मृत्युंजय ने फिल्म के चर्चित गाने ‘जान से गुजरते हैं’ को भोजपुरी में बेहद खूबसूरती से गाया है। ओरिजिनल गाना, जिसे नुसरत फतेह अली खान की आवाज में खास पहचान मिली, उसकी मशहूर लाइनें हैं-
‘दिल पे जख़्म खाते हैं, जान से गुजरते हैं
जुर्म सिर्फ इतना है, तुमको प्यार करते हैं’
मृत्युंजय ने इन लाइनों को भोजपुरी रंग में ढालकर ऐसा पेश किया कि लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
ये भी देखें भोजपुरी इंडस्ट्री में छाए मृतुंजय राय, ‘लहे-लहे हो जाई प्यार’ का वर्जन हुआ वायरल
फैन्स के रिएक्शन, दिल में उतर गया गाना
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस भोजपुरी वर्जन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने लिखा, आपका गाना दिल को छू गया, तो किसी ने कहा, अब तो असली गाने की लाइनें याद ही नहीं रहतीं। वहीं कई यूजर्स ने इसे “काबिले-तारीफ” बताया और सिंगर की क्रिएटिविटी की सराहना की।
पहले भी वायरल हो चुका है भोजपुरी वर्जन
यह पहली बार नहीं है जब मृत्युंजय ने ‘धुरंधर’ के गानों को भोजपुरी में ढाला हो। इससे पहले वह ‘गहरा हुआ’ गाने का भोजपुरी वर्जन भी पेश कर चुके हैं, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें भोजपुरी संगीत को नई ऊंचाई देने वाला कलाकार बताया।
ये भी देखें 33 करोड़ बार देख जा चुका है मरून कलर सड़िया, आप भी देखें आम्रपाली-निरहुआ की रिकॉर्ड जोड़ी


[…] […]