मृतुंजय ने तीन सस्पेंस गानों के भी भोजपुरी वर्जन तैयार किए हैं, जिससे उनकी क्रिएटिविटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का ‘अरिजीत सिंह’ तक कहने लगे हैं।
पटना: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक नाम तेजी से उभरकर सामने आ रहा है मृतुंजय राय। ‘धुरंधर’ फिल्म के सुपरहिट गाने ‘गहरा हुआ’ के भोजपुरी वर्जन ‘गहरा भईल’ से चर्चा में आए मृतुंजय अब एक बार फिर अपने नए गाने ‘लहे-लहे हो जाई प्यार’ (रब ने बना दी जोड़ी) को लेकर सुर्खियों में हैं। यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक इसे 2.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दर्शकों का प्यार इस गाने को लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रहा है।
‘लहे-लहे हो जाई प्यार’ को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
मृतुंजय राय का नया भोजपुरी गाना ‘लहे-लहे हो जाई प्यार’ 22 अप्रैल 2026 को उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ। रिलीज के साथ ही इस गाने ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। खास बात यह है कि गाने की सादगी और मधुरता लोगों को खूब पसंद आ रही है। गाने में प्यार की भावना को बेहद सरल और देसी अंदाज में पेश किया गया है, जो इसे आम दर्शकों से जोड़ता है।
गाने के बोल हैं ‘लहे-लहे से तू मन में समई लू, धीरे-धीरे से तू प्यार बढ़ई लू…’ लोगों की जुबान पर चढ़ चुके हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस गाने के क्लिप्स बनाकर शेयर कर रहे हैं, जिससे इसकी पहुंच और भी बढ़ गई है।
म्यूजिक और टीम ने बढ़ाई गाने की खूबसूरती
इस गाने में मृतुंजय राय ने अपनी आवाज दी है, जबकि म्यूजिक पार्थ मोर्या ने तैयार किया है। गाने को ओरिजिनल क्रेडिट स्वर्गीय सुधाकर सिंह को दिया गया है, जिन्होंने ‘बना दी जोड़ी’ के जरिए इसकी नींव रखी थी। इसके अलावा सलीम सुलेमान और वाइब्राफ्यूज चैनल का भी उल्लेख किया गया है। गाने की खासियत इसकी धुन और बोल हैं, जो सीधे दिल को छूते हैं। ‘मनवा में प्रीत जगे के, अखियां में आ बस गईलू…’ जैसे बोल इस गाने को एक अलग ही भावनात्मक ऊंचाई देते हैं। यही वजह है कि यह गाना सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एहसास बनकर लोगों के बीच जगह बना रहा है।
‘धुरंधर’ के वर्जन से मिली पहचान
मृतुंजय राय को असली पहचान ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने ‘गहरा हुआ’ के भोजपुरी वर्जन ‘गहरा भईल’ से मिली। इस गाने ने उन्हें रातों-रात चर्चाओं में ला दिया था। लोगों ने इस वर्जन को ‘पैसा वसूल’ बताया और इसे जमकर शेयर किया। मृतुंजय की खासियत यह है कि वह बॉलीवुड और अन्य भाषाओं के गानों को भोजपुरी में इस तरह ढालते हैं कि वह पूरी तरह देसी और ओरिजिनल लगने लगता है। यही वजह है कि उनके गानों को एक अलग पहचान मिल रही है और युवा दर्शकों में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
View this post on Instagram
‘धुरंधर 2’ के गानों को लेकर भी बढ़ी उत्सुकता
मृतुंजय राय अब ‘धुरंधर 2’ के गानों को लेकर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर नए गाने की झलक शेयर की है, जिसमें उन्होंने ‘जान से गुजरते हैं’ गाने का भोजपुरी वर्जन तैयार किया है। फैंस इस गाने के फुल वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यूट्यूब पर इसे जल्द रिलीज करने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मृतुंजय ने तीन सस्पेंस गानों के भी भोजपुरी वर्जन तैयार किए हैं, जिससे उनकी क्रिएटिविटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का ‘अरिजीत सिंह’ तक कहने लगे हैं।


[…] […]