Bhojpuri star Pawan Singh New Song released-भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने ‘आरा के बबुआन’ (Aara Ke Babuan) के साथ सुर्खियों में आ गए हैं। गाना रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस सॉन्ग में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु नजर आ रही हैं, जिनकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।
http://भोजपुरी इंडस्ट्री में छाए मृतुंजय राय, ‘लहे-लहे हो जाई प्यार’ का वर्जन हुआ वायरल
गाने में पवन सिंह का देसी अंदाज, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और एनर्जी से भरपूर परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। वहीं त्रिशा कर मधु का ग्लैमरस अवतार वीडियो को और आकर्षक बना रहा है। रिलीज के साथ ही यह गाना तेजी से व्यूज बटोर रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। फैंस लगातार कमेंट कर पवन सिंह की तारीफ कर रहे हैं और गाने को सुपरहिट बता रहे हैं।
‘आरा के बबुआन’ गाने को पवन सिंह के साथ सिंगर सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल बिट्टु विद्यार्थी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक सरगम आकाश ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन बिभांषु अधिकारी ने किया है और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी लड्डू जी ने संभाली है। इस गाने को Bhojpuri Radio Music के बैनर तले रिलीज किया गया है, जबकि डिजिटल पार्टनर के तौर पर Global Music Junction Pvt. Ltd. जुड़े हुए हैं।
http://पवन सिंह से जुड़े विवादों के बीच ज्योति फिर चर्चा में, सोशल मीडिया पोस्ट पर उठे सवाल
Pawan Singh and Srishti Bharti song viral-यूट्यूब पर गाना रिलीज होते ही फैंस का उत्साह देखने लायक है। एक यूजर ने लिखा, “पवन सिंह के फैन हाजिर हो, 100 मिलियन जाना चाहिए”, वहीं दूसरे यूजर ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा स्टार बताया। कई फैंस ने उन्हें “Bhojpuri King” कहकर भी संबोधित किया। इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि पवन सिंह का क्रेज दर्शकों के बीच लगातार बना हुआ है और उनका हर नया गाना रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगता है।
देसी स्टाइल, कैची लिरिक्स और एनर्जेटिक म्यूजिक से सजा यह गाना पवन सिंह के फैंस के लिए एक और बड़ा तोहफा साबित हो रहा है और आने वाले दिनों में इसके और भी बड़े आंकड़े छूने की उम्मीद जताई जा रही है।
http://पवन सिंह से लेकर खेसारी तक, भोजपुरी के लीजेंड हैं ये टॉप 7 एक्टर्स, फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश

