शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘अब मर जाई का’ रिलीज, सपना चौहान के एक्सप्रेशंस ने जीता दिल

Date:

पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘अब मर जाई का’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। पार म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुए इस गाने में एक्ट्रेस सपना चौहान अपने देसी अंदाज और शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। वीडियो में सपना सफेद स्कर्ट और ब्लाउज में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक काफी आकर्षक लग रहा है। उनके एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स ने गाने को और भी खास बना दिया है। वहीं लकी विश्वकर्मा की कोरियोग्राफी गाने में अलग रंग भरती है।

पति-पत्नी की नोकझोंक पर आधारित है कहानी
गाने की कहानी एक शादीशुदा जोड़े के रिश्ते की खट्टी-मीठी तकरार को दिखाती है। वीडियो में सपना चौहान अपने पति की हरकतों से परेशान नजर आती हैं और गुस्से में उन्हें खरी-खोटी सुनाती दिखती हैं। इस भावनात्मक टकराव को शिल्पी राज ने अपनी आवाज से प्रभावी तरीके से पेश किया है, जो सीधे श्रोताओं के दिल तक पहुंचता है।

बोल और संगीत ने बढ़ाया आकर्षण
रवि चौहान के लिखे बोल रिश्तों की भावनाओं को बखूबी बयान करते हैं, जबकि कान्हा सिंह का संगीत गाने को सुनने और झूमने लायक बनाता है। गाने का म्यूजिक और लिरिक्स मिलकर इसे दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय बना रहे हैं।

मजबूत टीम वर्क का नतीजा
गाने के निर्देशन की जिम्मेदारी लकी विश्वकर्मा ने संभाली है, जबकि इसे पार एंटरप्राइजेज ने प्रोड्यूस किया है। राजन और रंजीत की सिनेमैटोग्राफी वीडियो को शानदार विजुअल अपील देती है। वहीं विद्या (Nanu Fashion) की स्टाइलिंग ने सपना चौहान के लुक को और भी निखारा है।

शिल्पी राज की दमदार आवाज और सपना चौहान के बेहतरीन अभिनय के चलते यह गाना यूट्यूब और इंस्टाग्राम रील्स पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। दर्शक इसे पार म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख और सुन सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अब बच्चे पढ़ेंगे भोजपुरी, मैथिली और बज्जिका की कविताएं

मुजफ्फरपुर में बच्चों को भोजपुरी, मैथिली, बज्जिका जैसी क्षेत्रीय भाषाओं की कविताएं और गीत सिखाने के लिए 'बालपन की कविता पहल' की शुरुआत की गई है। पटना: बदलते शिक्षा...

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में स्थित इस बौद्ध स्तूप का इतिहास क्या है…

अंजली पांडेय की रिपोर्ट पूर्वी चंपारण: अक्सर बातचीत या...

सम्राट चौधरी बनलन सेवक चौकीदार हो, कुमार अजय सिंह की कविता

बिहार विकास खोजत बा ।। सम्राट चौधरी बनलन सेवक चौकीदार...

मिट्टी की दीवारों से दुनिया तक मधुबनी पेंटिंग का रंगीन सफर

मिथिला की परंपरा, महिलाओं की ताकत और करोड़ों का...