भोजपुरी सिनेमा अब सिर्फ बड़े पर्दे तक सीमित नहीं रह गया है। डिजिटल दौर में भोजपुरी कंटेंट तेजी से OTT प्लेटफॉर्म पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। खास बात यह है कि अब पवन सिंह, रितेश पांडे, अंकुश राजा जैसे बड़े सितारे भी वेब सीरीज के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
चौपाल OTT जैसे प्लेटफॉर्म पर भोजपुरी वेब सीरीज को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। पवन सिंह की चर्चित वेब सीरीज ‘परपंच’ गांव की राजनीति, रिश्तों और सस्पेंस से भरी कहानी के कारण काफी चर्चा में रही। वहीं रितेश पांडे की ‘पूर्वांचल’ और ‘लंका में डंका’ जैसी सीरीज भी दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं।
ये भी पढ़ें- भोजपुरी सितारों की जिंदगी अब होगी कैमरे में कैद, आ रहा है रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’
भोजपुरी कंटेंट में दिख रहा बदलाव
अब भोजपुरी OTT कंटेंट में सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक मुद्दे, क्राइम, राजनीति और युवाओं के संघर्ष को भी दिखाया जा रहा है। ‘पकडुआ बियाह’ जैसी सीरीज बिहार की चर्चित सामाजिक प्रथा पर आधारित है, जबकि ‘छलांग’ छोटे शहरों के युवाओं के सपनों और संघर्ष की कहानी दिखाती है।
दर्शकों को पसंद आ रहा देसी अंदाज
OTT पर भोजपुरी की देसी भाषा, लोक संस्कृति और रॉ स्टाइल दर्शकों को काफी आकर्षित कर रहा है। यही वजह है कि भोजपुरी वेब सीरीज अब हिंदी दर्शकों के बीच भी चर्चा का विषय बनने लगी हैं। चौपाल ऐप पर भोजपुरी के साथ पंजाबी और हरियाणवी कंटेंट भी उपलब्ध है, जहां भोजपुरी कलाकारों की मजबूत मौजूदगी दिखाई दे रही है।
डिजिटल प्लेटफॉर्म से मिल रही नई पहचान
विशेषज्ञ मानते हैं कि OTT ने भोजपुरी इंडस्ट्री को नई दिशा दी है। इससे कलाकारों को नए प्रयोग करने का मौका मिल रहा है और दर्शकों को भी अलग तरह का कंटेंट देखने को मिल रहा है। आने वाले समय में भोजपुरी वेब सीरीज का बाजार और तेजी से बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में चमका भोजपुरी सिनेमा, आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ का फर्स्ट लुक लॉन्च
इन भोजपुरी वेब सीरीज के उठा सकते हैं मजा
1. परपंच (Parpanch)
गांव की राजनीति, बदला और रिश्तों के ताने-बाने पर आधारित यह वेब सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आई। पवन सिंह की दमदार मौजूदगी इसे खास बनाती है। इसमें विलेन वाले रोल की काफी सराहना हुई। यह रोल भोजपुरी के सीनियर एक्टर विनीत विशाल ने किया है.

2. पकडुआ बियाह (Pakadua Biyah)
बिहार की चर्चित ‘पकड़ुआ शादी’ प्रथा पर बनी यह सीरीज सामाजिक मुद्दे को मनोरंजक अंदाज में पेश करती है। कहानी में सस्पेंस और ड्रामा भरपूर है।
3. छलांग (Chhalaang)
छोटे शहर के युवाओं के सपनों, संघर्ष और जिंदगी की चुनौतियों को दिखाती यह सीरीज युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई।
4. पूर्वांचल (Purvanchal)
क्राइम, राजनीति और गैंगवार की कहानी से भरपूर यह भोजपुरी वेब सीरीज दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है। रितेश पांडे की एक्टिंग को खूब सराहा गया।
5. हमार कनिया माई (Hamaar Kaniya Maai)
पारिवारिक रिश्तों, भावनाओं और भोजपुरी संस्कृति की खूबसूरत झलक दिखाने वाली यह सीरीज परिवार के साथ देखने लायक मानी जाती है।

