कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में चमका भोजपुरी सिनेमा, आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ का फर्स्ट लुक लॉन्च

Date:

भोजपुरी सिनेमा के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में भोजपुरी फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर लॉन्च किया गया। फिल्म में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। भारत पवेलियन में आयोजित इस खास कार्यक्रम में फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही।

फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल ने इसे भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने कहा कि कान्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भोजपुरी फिल्म का प्रस्तुत होना पूरे क्षेत्रीय सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है। उनके अनुसार, ‘बीवी हो तो ऐसी’ सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों को भी मजबूती से उठाने वाली फिल्म है।

ये भी पढ़ें-अजय देवगन भी कर चुके हैं भोजपुरी फिल्म, मनोज तिवारी संग मचाया था धमाल, यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज

फिल्म का निर्देशन सोमभूषण श्रीवास्तव ने किया है। आम्रपाली दुबे के साथ अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा देव सिंह, अवधेश मिश्रा, माया यादव, सुबोध सेठ, सबा खान और पल्लवी कोली जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म का संगीत ओम झा और रजनीश मिश्रा ने तैयार किया है। वहीं अभिनेता संजय पांडे फिल्म में विशेष कैमियो रोल निभाते नजर आएंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में भोजपुरी फिल्म का यह प्रदर्शन इंडस्ट्री के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और पहचान की ओर बड़ा संकेत माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- भोजपुरी के शब्द बोलकर वोट लेने वाले क्यों नहीं लड़ते भोजपुरी की लड़ाई ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भोजपुरी में बनी ‘वैभव चालीसा’, IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी के फैन का VIDEO वायरल

मुंबई। आईपीएल 2026 में अपने तूफानी प्रदर्शन से क्रिकेट...

…जहां तीन वर्षों में एक बार धरती पर उतरते हैं 33 करोड़ देवी-देवता

राजगीर का प्रसिद्ध मलमास मेला 17 मई से 15...

बिहार के लइका वैभव सूर्यवंशी का धमाल, IPL में नए युग की शुरुआत

पटना: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के इस रोमांचक...