नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को शीतला मंदिर में पूजा के बिहार (नालंदा) के मंदिर में भगदड़, 8 लोगों की मौत, कई घायल अचानक भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में अधिकांश महिलाएं बताई जा रही हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार, दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित शीतला मंदिर में चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार और महावीर जयंती के कारण भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में अचानक अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ अधिक होने के कारण बैरिकेड्स टूट गए, जिसके बाद लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे।बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल के डॉक्टर बिस्वजीत कुमार ने बताया कि करीब 13-14 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से 8 की मौत हो चुकी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है। घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने प्रशासनिक अव्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ललित कुमार ने बताया कि मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और पुलिस की मौजूदगी भी कम थी। वहीं, एक महिला श्रद्धालु ने दावा किया कि भगदड़ के बाद स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है, जिसमें 4 लाख रुपये आपदा प्रबंधन विभाग और 2 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे। साथ ही, घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

