आम्रपाली दुबे के कार्यक्रम में हंगामा, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज

Date:

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शुक्रवार रात भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के कार्यक्रम के दौरान हालात बिगड़ गए। पंडोखर धाम में आयोजित इस कार्यक्रम में अचानक भीड़ बेकाबू हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की संख्या बढ़ने के साथ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसमें महिलाओं पर भी लाठियां चलने के आरोप लगे हैं। वहीं, भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने आपस में मारपीट भी की।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। पंडोखर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह पर अनावश्यक लाठीचार्ज कराने के आरोप लगाए जा रहे हैं और उन्हें हटाने की मांग उठ रही है। हालात को काबू में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

20 अप्रैल तक चल रहा है महोत्सव

दतिया जिले की भांडेर तहसील में आयोजित पंडोखर सरकार धाम महोत्सव 2 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगा। 17 अप्रैल को आयोजित ‘भोजपुरी नाइट’ में आम्रपाली दुबे, रक्षा गुप्ता और आर्यन बाबू एंड ग्रुप की प्रस्तुति थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

झूला संचालक के साथ मारपीट

बेकाबू भीड़ के बीच एक झूला संचालक के साथ भी मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित के अनुसार, वह छतरपुर से झूला लगाकर मेले में आया था। आम्रपाली दुबे को देखने के लिए लोग झूले पर चढ़ने लगे, जिसे रोकने पर विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और आरोपियों ने उसके सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भोजपुरी में बनी ‘वैभव चालीसा’, IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी के फैन का VIDEO वायरल

मुंबई। आईपीएल 2026 में अपने तूफानी प्रदर्शन से क्रिकेट...

…जहां तीन वर्षों में एक बार धरती पर उतरते हैं 33 करोड़ देवी-देवता

राजगीर का प्रसिद्ध मलमास मेला 17 मई से 15...

बिहार के लइका वैभव सूर्यवंशी का धमाल, IPL में नए युग की शुरुआत

पटना: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के इस रोमांचक...