Netflix पर 4 हफ्तों से ट्रेंड कर रही भोजपुरी स्टार की सीरीज, हर एपिसोड में कॉमेडी का जबरदस्त डोज

Date:

Netflix Trending Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों कई नई सीरीज दर्शकों के बीच चर्चा में हैं। वीकेंड पर बिंज वॉच के लिए लोग लगातार नई कंटेंट की तलाश में रहते हैं। ऐसे में एक सीरीज पिछले चार हफ्तों से टॉप ट्रेंड में बनी हुई है, जिसने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया है।

टॉप 3 में बरकरार ‘मामला लीगल है 2’

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इस सीरीज का नाम ‘मामला लीगल है 2’ है। खास बात यह है कि इसमें भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। वकील के किरदार में रवि किशन ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है, जिसकी वजह से यह सीरीज लगातार टॉप 3 में बनी हुई है।

http://भोजपुरी इंडस्ट्री पर नीता चंद्रा का बड़ा बयान, बोलीं ‘कम से कम एक अच्छी फिल्म तो बने’

अनोखे केसों पर आधारित दिलचस्प कहानी

सीरीज की कहानी पटपड़गंज कोर्ट के अजीबोगरीब केसों के इर्द-गिर्द घूमती है। हर एपिसोड में एक नया और मजेदार मामला देखने को मिलता है। कहीं चूहों द्वारा गांजा खा जाने का केस है, तो कहीं बिजली से जुड़ी उलझनों को सुलझाया जाता है। यही अनोखापन दर्शकों को बांधे रखता है।

हर एपिसोड में हंसी की गारंटी

इस सीरीज में कुल 8 एपिसोड हैं और हर एपिसोड में कॉमेडी का भरपूर तड़का लगाया गया है। 3 अप्रैल को रिलीज हुई यह सीरीज आज भी नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

http://भोजपुरी इंडस्ट्री में छाए मृतुंजय राय, ‘लहे-लहे हो जाई प्यार’ का वर्जन हुआ वायरल

बड़ी सीरीज को भी छोड़ा पीछे

‘मामला लीगल है 2’ ने ट्रेंडिंग में कई बड़ी सीरीज को पीछे छोड़ दिया है। इसमें इमरान हाशमी की ‘तस्करी’ और कुणाल खेमू की ‘सिंगल पापा’ जैसी चर्चित सीरीज भी शामिल हैं। इस फ्रेंचाइजी के अब तक दो सीजन आ चुके हैं और दोनों को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है।

स्टारकास्ट और रेटिंग भी शानदार

सीरीज में रवि किशन के अलावा नैला ग्रेवाल, निधि अग्रवाल और कुशा कपिला अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। सभी कलाकारों की एक्टिंग को दर्शकों ने सराहा है। वहीं, आईएमडीबी पर इस सीरीज को 8 की दमदार रेटिंग मिली है।

http://बिहार के लइका वैभव सूर्यवंशी का धमाल, IPL में नए युग की शुरुआत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार के लइका वैभव सूर्यवंशी का धमाल, IPL में नए युग की शुरुआत

पटना: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के इस रोमांचक...

शाही लीची, जो हर गर्मी में बिहार को महकाती है

शाही लीची के लिए मशहूर बिहार का मुजफ्फरपुर जिले...

अब बच्चे पढ़ेंगे भोजपुरी, मैथिली और बज्जिका की कविताएं

मुजफ्फरपुर में बच्चों को भोजपुरी, मैथिली, बज्जिका जैसी क्षेत्रीय भाषाओं की कविताएं और गीत सिखाने के लिए 'बालपन की कविता पहल' की शुरुआत की गई है। पटना: बदलते शिक्षा...