Delhi Delivery Boy Murder में खेसारी लाल यादव का रिएक्शन, ‘बिहारियों के साथ हो रहा अन्याय’

Date:

Delhi Delivery Boy Murder का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक ऐसे पोस्ट को भी री-ट्वीट किया है, जिसमें बिहार के लोगों के साथ हो रहे व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

http://नहीं रोके तो…. एक दिन भोजपुरी सिर्फ ‘अश्लील’ का पर्याय रह जाएगी

सोशल मीडिया पर जताया गुस्सा

खेसारी लाल यादव ने दिल्ली के जाफरकलां थाना क्षेत्र के रावता गांव में हुई इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में बिहार के लोगों के साथ भेदभाव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उनका मानना है कि पहले भाषा और आर्थिक स्थिति के आधार पर बिहारियों को निशाना बनाया जाता था, लेकिन अब स्थिति और गंभीर होती जा रही है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि अब चुप रहने का समय नहीं है और सभी बिहारियों को एकजुट होकर इस तरह की घटनाओं के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। खेसारी ने अपील की कि विचारधारा चाहे जो भी हो, इस मुद्दे पर सभी को साथ आना जरूरी है।

http://हिंदी सिनेमा की चमक और भोजपुरी की पहली सुपरस्टार थीं कुमकुम

विवादित पोस्ट को किया री-ट्वीट

इस पूरे मामले में खेसारी लाल यादव ने एक यूजर के पोस्ट को री-ट्वीट किया, जिसमें बिहारियों के साथ हो रहे व्यवहार की तुलना अंतरराष्ट्रीय संदर्भ से की गई थी। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बहस को और तेज कर दिया है। खेसारी के इस कदम को लेकर भी लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह घटना दिल्ली में उस समय हुई जब एक डिलीवरी बॉय पांडव कुमार को गोली मार दी गई। आरोप है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज ने शराब के नशे में यह वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले पीड़ित से उसका नाम और पहचान पूछी और बिहार का निवासी होने पर गुस्से में आकर गोली चला दी। इस हमले में पांडव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

http://भोजपुरी के शब्द बोलकर वोट लेने वाले क्यों नहीं लड़ते भोजपुरी की लड़ाई ?

बढ़ती जा रही है प्रतिक्रिया

इस घटना के बाद सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कई लोग इसे क्षेत्रीय भेदभाव और कानून-व्यवस्था पर सवाल के रूप में देख रहे हैं। वहीं, खेसारी लाल यादव लगातार इस मुद्दे को उठाकर न्याय की मांग कर रहे हैं।

http://‘गांव की भाषा’ मानकर हीन भावना से जुड़ेंगे तो खत्म हो जाएगी भोजपुरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार के लइका वैभव सूर्यवंशी का धमाल, IPL में नए युग की शुरुआत

पटना: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के इस रोमांचक...

शाही लीची, जो हर गर्मी में बिहार को महकाती है

शाही लीची के लिए मशहूर बिहार का मुजफ्फरपुर जिले...

अब बच्चे पढ़ेंगे भोजपुरी, मैथिली और बज्जिका की कविताएं

मुजफ्फरपुर में बच्चों को भोजपुरी, मैथिली, बज्जिका जैसी क्षेत्रीय भाषाओं की कविताएं और गीत सिखाने के लिए 'बालपन की कविता पहल' की शुरुआत की गई है। पटना: बदलते शिक्षा...