गोरखपुर में 18 मई को ‘यायावरी भोजपुरी महोत्सव’, पद्मश्री भरत सिंह भारती को मिलेगा शिखर सम्मान

Date:

भरत सिंह भारती पिछले 76 वर्षों से भोजपुरी गीतों में सक्रिय हैं और बिहार के भोजपुर जिले के निवासी हैं। उन्हें इस साल भोजपुरी संगीत को नए शिखर तक पहुंचाने के लिए पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है।

गोरखपुर: शहर में 18 मई को ‘यायावरी भोजपुरी महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जायेगा। यह महोत्सव भोजपुरी भाषा के सम्मान, विकास, संरक्षण और स्वाभिमान को समर्पित है। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि प्रकाश उदय महोत्सव में शामिल होंगे। इस अवसर पर 76 साल से भोजपुरी संगीत को संजोने वाले वरिष्ठ लोकगायक पद्मश्री भरत सिंह भारती को साल 2026 का ‘यायावरी शिखर सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। महोत्सव के समन्वयक गौरव मणि त्रिपाठी ने सभी भोजपुरी प्रेमियों से इसमें शामिल होने और इसे सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क होगा।

लोकगायक और पद्मश्री भरत सिंह भारती को साल 2026 का ‘यायावरी शिखर सम्मान’ दिया जाएगा।

महोत्सव में भोजपुरी संस्कृति, साहित्य और संगीत से जुड़े सात सत्र होंगे। सुबह 10:30 बजे उद्घाटन सत्र के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। दूसरे सत्र में ‘भोजपुरी कथा संसार में गांव’ विषय पर प्रो. विमलेश कुमार मिश्र, डॉ. फूलचंद प्रसाद गुप्त और आदित्य राजन चर्चा करेंगे। तीसरे सत्र में ‘भोजपुरिया एलीट आ माई भाषा से नेह छोह’ पर डॉ. रंजन कुमार त्रिपाठी, विंग कमांडर अश्वनी दुबे और डॉ. श्रीश कुमार पाठक अपने विचार साझा करेंगे। चौथे सत्र में महिलाओं की भूमिका पर आधारित ‘भोजपुरिया माटी के आधी दुनिया’ विषय पर डॉ. विनीता पाठक, अमिता तिवारी और दिव्या सिंह बातचीत करेंगी।

पांचवें सत्र में भोजपुरी उपन्यास और रहस्य-रोमांच पर त्रिलोकनाथ पांडेय, डॉ. हर्ष कुमार सिन्हा और विमल चंद्र पांडेय मंथन करेंगे। छठे सत्र में प्रख्यात गीतकार डॉ. सागर और डॉ. मुन्ना कुमार पांडेय ‘मनोरंजन के दुनिया में पुरबी बयार’ पर वार्ता करेंगे। समापन सत्र में लोकगायिका चंदन तिवारी ‘राम भजन संध्या’ में भजनों की प्रस्तुति से दर्शकों को झुमाएंगी। इस सत्र का संचालन आमोद कुमार राय करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भोजपुरी में बनी ‘वैभव चालीसा’, IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी के फैन का VIDEO वायरल

मुंबई। आईपीएल 2026 में अपने तूफानी प्रदर्शन से क्रिकेट...

…जहां तीन वर्षों में एक बार धरती पर उतरते हैं 33 करोड़ देवी-देवता

राजगीर का प्रसिद्ध मलमास मेला 17 मई से 15...

बिहार के लइका वैभव सूर्यवंशी का धमाल, IPL में नए युग की शुरुआत

पटना: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के इस रोमांचक...