नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान के तहत दिल्ली में अखिल भारतीय संस्कृत, मैथिली और भोजपुरी कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
भोजपुरी सत्र में मनोज कुमार ‘भावुक’, डॉ. अभिषेक शुक्ल ‘निश्छल’, नंदिनी श्रीवास्तव और रास बिहारी पाण्डेय आमंत्रित कवि के रूप में शामिल होंगे। भोजपुरी सत्र का संचालन विनय कुमार शुक्ला करेंगे।
मनोज कुमार ‘भावुक’ ने बताया कि कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग, दिल्ली सरकार तथा दिल्ली संस्कृत अकादमी एवं मैथिली-भोजपुरी अकादमी, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में तीनों भाषाओं के कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय भाषाओं, साहित्य और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में संस्कृत और मैथिली के कवियों की भी सहभागिता रहेगी। मुख्य अतिथि लेखराज, अतिरिक्त सचिव, कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग, दिल्ली सरकार होंगे, जबकि अध्यक्षता डॉ. अंजू रानी, प्रवक्ता संस्कृत, राजकीय इंटर कॉलेज, नोएडा करेंगी।
ये भी पढ़ें- मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने की मिसाल हैं भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह
कार्यक्रम 9 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे दिल्ली संस्कृत अकादमी सभागार, प्लॉट नंबर-5, झंडेवालान, करोलबाग, नई दिल्ली में आयोजित होगा।

