मैच के बाद बातचीत में वैभव ने भोजपुरी में टीम की आगे की रणनीति साझा की। उन्होंने कहा, ‘प्लान येही बा कि अगिला मैच में अच्छा खेली, जीत के दू पॉइंट ली और प्लेऑफ की ओर बढ़ी।’
लखनऊ। राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भले ही लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उनका एक अलग अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। मैच के बाद ब्रॉडकास्ट टीम से भोजपुरी में बातचीत करते हुए उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
महज 15 साल की उम्र में ‘वंडर बॉय’ के नाम से पहचान बना चुके बिहार के समस्तीपुर निवासी वैभव इस सीजन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में उनका बल्ला नहीं चला और वे 11 गेंदों में सिर्फ 8 रन ही बना सके, जो उनके मौजूदा फॉर्म के मुताबिक साधारण प्रदर्शन माना जा रहा है।
यहां वीडियो देखें
View this post on Instagram
मैच के बाद बातचीत में वैभव ने भोजपुरी में टीम की आगे की रणनीति साझा की। उन्होंने कहा, “प्लान येही बा कि अगिला मैच में अच्छा खेली, जीत के दू पॉइंट ली और प्लेऑफ की ओर बढ़ी।”
मैच से पहले कार्टून देखकर करते हैं तैयारी
इंटरव्यू के दौरान वैभव ने अपनी तैयारी को लेकर भी दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मैच से पहले वे कार्टून देखते हैं। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “दिमाग में कुछ खास नहीं चलता सर, मैच से पहले कार्टून देखे के आदत बा, लेकिन फोकस पूरा गेम पर ही रहता है।”
रनों की दौड़ में दिग्गजों को दे रहे टक्कर
एक मैच में असफल रहने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 254 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में वे चौथे स्थान पर हैं और इस मामले में कई बड़े बल्लेबाजों को पीछे छोड़ चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली ने 6 मैचों में 247 रन बनाए हैं, जो वैभव से कम हैं।

