आजकल सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे। यह वीडियो देसी म्यूजिक के बढ़ते क्रेज और भोजपुरी गानों की लोकप्रियता को साफ दिखाता है।
आज के दौर में हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है और लोग हर खास पल को कैमरे में कैद करना पसंद करते हैं। कभी घूमने के दौरान, कभी दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए या फिर कुछ अलग दिखने पर लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं और देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है।
यहां देखें वायरल वीडियो
पहले हम लोग बहुत पंजाबी गाना सुनते थे, अब यह लोग बहुत भोजपुरी गाना सुन रहा है। pic.twitter.com/5nME0g5N7w
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) April 22, 2026
वायरल वीडियो में क्या है खास?
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बस के अंदर सरदारों का ग्रुप नजर आ रहा है। सभी लोग मस्ती के मूड में हैं और इसी दौरान एक भोजपुरी गाने पर जमकर डांस करते दिख रहे हैं। कुछ लोग गाने पर थिरक रहे हैं, तो वहीं एक सरदार जी पूरे जोश में भोजपुरी गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी भोजपुरी सुनकर आप भी चौंक जाएंगे और मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे।
हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसका एंटरटेनमेंट फैक्टर इतना जबरदस्त है कि यह तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है-‘पहले हम लोग पंजाबी गाने ज्यादा सुनते थे, अब ये लोग भोजपुरी गाने ज्यादा सुन रहे हैं।’

