भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। उनकी पत्नी ज्योति सिंह के हालिया सोशल मीडिया वीडियो ने बहस छेड़ दी है क्या ये भावनाएं हैं या फिर पब्लिसिटी का हिस्सा?
पटना: पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के रिश्ते में लंबे समय से तनाव चल रहा है। साल 2018 में हुई शादी के बाद अब दोनों अलग रह रहे हैं और तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जहां पवन सिंह इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के इच्छुक नहीं बताए जाते, वहीं ज्योति सिंह समय-समय पर सुलह की इच्छा जताती रही हैं।
हाल के दिनों में ज्योति सिंह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव दिखाई दे रही हैं। उनके कई वीडियो और रील्स सामने आए हैं, जिनमें वह सिंदूर और पारंपरिक लुक में भावनात्मक गानों पर परफॉर्म करती नजर आती हैं। इन वीडियोज में वह अपने रिश्ते को लेकर इशारों-इशारों में भावनाएं व्यक्त करती दिखती हैं।
View this post on Instagram
ताजा वीडियो में ज्योति सिंह फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने “सानूं सारियां विसर गईयां राहवां वे” पर नजर आईं। वीडियो में वह कार में बैठी उदास मुद्रा में दिखाई देती हैं और गाने के जरिए अपने जज्बात जाहिर करती हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। कुछ यूजर्स ने इसे उनकी भावनाओं का इजहार बताया, तो वहीं कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी से जोड़कर देखा। कुछ कमेंट्स में सवाल उठाए गए कि अगर रिश्ते में इतना लगाव है, तो पहले सार्वजनिक तौर पर आरोप-प्रत्यारोप क्यों हुए। गौरतलब है कि इससे पहले भी ज्योति सिंह ने सार्वजनिक मंचों और चुनावी समय में पवन सिंह को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं बाद में उनके बयानों और रुख में बदलाव भी देखने को मिला, जिससे यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।

